फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड बनाकर खाते से लाखों की रकम पार करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठग - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। फर्जी आधार कार्ड बनाकर खाते से लाखों की रकम पार करने वाले दो साइबर ठगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ठगों ने द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति के खाते से 11 लाख रुपये निकाले थे। गिरोह के पांच लोगों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

16 फरवरी 2022 को द्वाराहाट निवासी रमेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि अज्ञात लोगों ने उनके एसबीआई, रानीखेत स्थित खाते से 11 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामले में टीम गठित कर जांच के बाद कुछ समय पूर्व मो. आसिफ, विशेष शर्मा, सोमन ठाकुर, धीरज कुमार और मो. आरिफ सैफी को गिरफ्तार कर लिया था। दो अन्य आरोपी मुकुल कुमार निवासी मोहल्ला पुख्ता बाजार थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर, यूपी और मो. यूसुफ निवासी ग्राम खैरखाता पोस्ट सरकड़ाखास करनपुर जिला मुरादाबाद, यूपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों को उनके गृह क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा है। पुलिस टीम में निरीक्षक अरुण कुमार, एसआई मोहन सिंह, भूपेंद्र पाल, बलराम और दया प्रकाश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें