फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: नाबालिग का अवैध गर्भपात कराने के मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नाबालिग से दुष्कर्म और फिर उसका अवैध रूप से गर्भपात कराने के गंभीर मामले में कपकोट पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मजियाखेत निवासी एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला और कांडा क्षेत्र का एक व्यक्ति शामिल है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट थाने में बीते सात अप्रैल को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि नाबालिग का अवैध रूप से गर्भपात कराया गया था। इस कृत्य में नंदन सिंह राठौर उर्फ नंदू निवासी सिमगढ़ी और लक्ष्मी टम्टा निवासी मजियाखेत की भूमिका उजागर हुई। एसपी जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए शनिवार को दोनों को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें