फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: खटलगांव में विकास योजनाओं पर हुआ मंथन

Sat, 25 Apr 2026 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। ग्राम सभा खटलगांव में जन मिलन व प्रवासी मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गांव के विकास पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


विधायक महेश जीना ने खटलगांव, क्वाटा और खरका गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने अन्य विकास कार्यों को भी प्राथमिकता देने की बात कही।
जीना ने स्थानीय कलाकारों को नए वाद्य यंत्र उपलब्ध कराने का भी वादा किया जिससे रोजगार बढ़ेगा और पलायन रुकेगा। कार्यक्रम में महिलाओं और स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जगदीश पंथ और सुरेंद्र घुगत्याल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहांं ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त, अध्यक्ष कुदन लाल, ग्राम प्रधान तिमली भगवती विष्ट, जयपाल सिंह मनराल, पूरन सिंह बंगारी, गोकुल सिंह मनराल, चंदन गिरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें