फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अनशनकारियों की हालत बिगड़ी

Fri, 08 Feb 2019 11:25 PM IST
दीपक नेगी ब्यूरो/अमर उजाला/अल्मोड़ा।
विज्ञापन
आंदोलन स्थल से अनशनकारियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फैक्ट्री का संचालन जल्द शुरू करने, ईपीएफ और छह माह का वेतन देने की मांग को लेकर आल्पस कर्मचारियों का आमरण अनशन शुक्रवार को 14वें दिन भी जारी रहा। 

विज्ञापन


इधर छठे दिन आमरण अनशन पर बैठे हेमचंद्र गुरूरानी और देवकी नंदन पांडे के स्वास्थ्य में गिरावट आने के बाद मौके पर पहुंची तहसीलदार खुशबू आर्या और कोतवाल अरुण वर्मा दोनों को उठाकर अस्पताल ले गए। उनकी जगह घनश्याम जोशी और विनोद पाटनी ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

इससे पहले गांधी पार्क में हुई सभा में कर्मचारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जल्द ही अनशन में महिला कर्मचारी भी बैठेंगी। उन्होंने श्रमिकों से एकजुट होकर मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने का भी ऐलान किया। 
विज्ञापन


अनशनकारियों के साथ धरना स्थल पर शीला, नसरीन, माया, गंगा, दीपा, शांति, हीरा, हेमा, किरन साह, रेखा, गीता, मंजू, हरीश सुप्याल, बसंत मेहरा, शेखर जोशी, प्रमोद साह, गोपाल रौतेला, बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, अशोक साह आदि मौजूद रहे। जबकि त्रिलोचन जोशी, हर्ष कनवाल, पंकज वर्मा, प्रकाश उनियाल, राजू गिरी, आनंद रावत, दिनेश जोशी आदि ने धरना स्थल पर आकर कर्मचारियों को समर्थन दिया।      

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें