फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा घूम रही बीस गायों को पकड़कर गौ सदन बाजपुर भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पालिका परिषद ने शहर में लावारिस घूम रहीं गायों को पकड़ने का अभियान फिर शुरू कर दिया है। रविवार को विभिन्न स्थानों से 20 गायों को पकड़कर गो सदन बाजपुर भेजा गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिछले काफी समय से नगर में लावारिस गो वंशीय पशुओं की संख्या बढ़ते जा रही है। कई बार ये जानवर राह चलते लोगों को घायल भी कर चुके हैं। रविवार को पालिका ने शहर में गायों को पकड़ने को अभियान चलाया।
पालिका, प्रशासन, पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम ने नगर में मालरोड, एनटीडी, धारानौला क्षेत्र से लावारिस घूम रहीं बीस गायों को पकड़ा। इन गायों को तीन वाहनों से राधाकृष्ण गो सदन बाजपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशाषी अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि लावारिस गायों को पकड़ने का अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर पशु चिकित्सक डॉ. कमल दुर्गापाल, पालिका और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें