फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दस किलो गांजे के साथ दो लोगों को धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भतरौंजखान पुलिस ने दो लोगों को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी बाइक भी जब्त कर दी गई।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भिकियासैंण चौकी तिराहे के समीप पुलिस ने बिना नंबर की बाइक को रोका। बाइक सवार दोनों लोगों से कागजात मांगे गए।
युवकों पर शक होने पर पुलिस ने उनकी चेकिंग की। जिसमें दोनों के पास से दो अलग-अलग बैगों में क्रमश: चार और छह किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे के साथ रानीखेत के चौकोनी मौना निवासी रोहित कुमार पुत्र दरबानी राम और नैनीताल जिले के गोपालनगर निवासी विक्रम सिंह पुत्र राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों के खिलाफ धारा 20/22/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह सामंत, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, शमीम अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें