द्वाराहाट में तुषार मठपाल का स्वागत करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
उत्तराखंडी संस्कृति का प्रचार कर लौटे युवा का किया स्वागत
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर के शीतलापुष्कर वार्ड निवासी तुषार मठपाल यूरोपीय देशों में अपने संगीत व आध्यात्म के हुनर का जादू बिखेरकर लौट आए हैं। स्थानीय संगठनों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। वह 40 दिन की यात्रा पूरी कर लौटे हैं। तुषार मठपाल ने यूरोपियन नागरिकों को उत्तराखंड के धार्मिक, आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्यटन की जानकारियों से रूबरू कराया।
तुषार बनारस घराने से संगीत की शिक्षा प्राप्त हैं। वह रेसपिरो, योगा एंड म्यूजिक कम्यूनिटी इटली तथा स्पेस योग संगठन जर्मनी के आमंत्रण पर 40 दिन की यूरोप यात्रा पर गए। 27 देशों फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, बेल्जियम आदि में संगीत व आध्यात्म कार्यशालाओं में अपना हुनर दिखाया। वहां पर पूर्व विधायक महेश नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मुकुल शाह, केसीडीएफ के अध्यक्ष भूपेंद्र कांडपाल, संजय मठपाल, आरएसएस के जिला प्रचारक अमित, विनोद भट्ट, धीरेंद्र मतपाल, शैलू साह आदि थे।