फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी और अदरक का बीच पचास फीसदी छूट पर मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग जिले के किसानों को अदरक और हल्दी का बीज पचास फीसदी राज सहायता पर उपलब्ध कराएगा। विभाग ने 1800 क्विंटल अदरक और दो सौ क्विंटल हल्दी के बीज की मांग शासन को भेजी है।
विज्ञापन

जिले में अदरक का 327 हेक्टेयर और 140 हेक्टेयर क्षेत्र में हल्दी का उत्पादन होता है। जिले में 4120 किसान हल्दी, अदरक समेत जड़ी बूटियों के उत्पादन से जुड़े हैं। अप्रैल माह में अदरक और हल्दी के बीज की बुवाई की जाती है। बाजार में किसानों को काफी महंगे दाम पर बीज उपलब्ध होता है। उद्यान विभाग किसानों को पचास फीसदी छूट पर अदरक और हल्दी का बीज देगा।
मुख्य उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि निदेशालय को जिले के लिए 1800 क्विंटल अदरक और 200 क्विंटल हल्दी बीज की मांग भेजी गई है। विभाग की ओर से 15 मार्च तक अदरक और हल्दी बीज जिले में मंगाने की योजना है, ताकि बीज उपलब्ध होने पर किसान समय से बुवाई कर सकें। अदरक और हल्दी बीज किसानों को विभाग के उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से वितरित किया जाएगा। इसके लिए किसान उद्यान सचल दल केंद्रों में अपनी मांग दे सकते हैं।
विज्ञापन

70 हेक्टेयर में फल पौधों का किया रोपण
अल्मोड़ा। उद्यान विभाग ने जाड़े के सीजन में 70 हेक्टेयर क्षेत्र में फल पौधों का रोपण किया है। जिनमें अखरोट, सेब, खुमानी, प्लम, आड़ू के पौधे शामिल हैं। इसके बाद जिले में उद्यानीकरण का रकबा 24314 से बढ़कर 24384 हेक्टेयर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें