फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora Road Accident: सड़क धंसने से राशन से लदा ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

Fri, 27 Oct 2023 05:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

हल्द्वानी से सोमेश्वर को सरकारी राशन ले जा रहा एक ट्रक अल्मोड़ा-कोसी एनएच पर कोसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इसी बीच अन्य वाहन को पास देने के लिए चालक ने ट्रक को किनारे (Almora Road Accident) किया, तो अचानक सड़क धंस गई और ट्रक खाई में गिर गया।
विज्ञापन
almora road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्मोड़ा-कोसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरकारी राशन से लदा ट्रक सड़क धंसने से खाई में गिर गया। इस घटना में चालक घायल हो गया, उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, राशन को दूसरे वाहन से भेजा गया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह हल्द्वानी से सोमेश्वर को सरकारी राशन ले जा रहा एक ट्रक अल्मोड़ा-कोसी एनएच पर कोसी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। इसी बीच अन्य वाहन को पास देने के लिए चालक ने ट्रक को किनारे किया, तो अचानक सड़क धंस गई और ट्रक अनियंत्रित होगर खाई में गिर गया।

आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और चालक राजेंद्र सिंह को खाई से निकालर उसे बेस अस्पताल भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक उसके शरीर पर काफी चोट आई। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें