फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर-गरुड़ रोड पर ट्रक खराब, 3:30 घंटे जाम में जमी रहीं गाड़ियां

Tue, 25 Nov 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
बागेश्वर-गरुड़ सड़क पर रखाईखाल के समीपट्रक खराब होने से लगा जाम। स्रोतजागरूक पाठक - फोटो : ईको चालक सलमान की हत्या में गिरफ्तार आरोपी राजकुमार। स्रोतः पुलिस
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ रोड पर ट्रक खराब होने से 3:30 घंटे तक जाम लग गया। इससे गाड़ियां अपने दर पर जमी रहीं। यातायात बाधित होने से ट्रक, बस समेत छोटे वाहन फंसे रहे। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिलने से यात्रियों में नाराजगी भी दिखी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 3:30 बजे रवाईखाले के समीप बिजोरीझाल पुल पर ट्रक खराब हो गया। बीच पुल ट्रक के खड़ा होने से दोनों ओर से आवाजाही ठप हो गई। सुबह पांच बजे देहरादून को जाने वाली बस समेत दिल्ली को जाने वाली रोडवेज बस भी जाम में फंस गई।
गरुड़ से बागेश्वर की तरफ आ रहे सब्जी और अन्य सामग्री के ट्रक भी सड़क पर खड़े हो गए। ट्रक के चालक ने वाहन को स्टार्ट करने की तमाम कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

यहां लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक भी बात पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी। देहरादून को जा रहे सामाजिक कार्यकर्ता संतोष फुलारा ने बताया कि अन्य वाहनों के चालकों ने सामूहिक प्रयास कर करीब 6:30 बजे ट्रक को स्टार्ट करने में सफलता प्राप्त की। इसके बाद ही सड़क पर लगा जाम खुल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें