फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: कोहरे में बेसहारा जानवर बन सकते हैं खतरा

Tue, 25 Nov 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। रात में घने कोहरे के बीच नगर की सड़कों में बेसहारा जानवर सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। नगर के तहसील रोड, जिला अस्पताल पुल, गोमती पुल, पिंडारी रोड और स्टेशन रोड की ओर बेसहारा जानवरों का जमावड़ा रातभर सड़कों पर टहलता रहता है। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को दूर तक देखने में दिक्कत होती है। इससे सड़कों में दुर्घटना का खतरा रहता है। नगर पालिका की ओर से बेसहारा जानवरों से निजात दिलाने का दावा तो किया जाता है लेकिन यह हकीकत नहीं बन पाता। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने बताया कि बेसहारा जानवरों को गोसदन भेजने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें