कांडा पड़ाव की बाजार में बिजली के झूलते तार दुर्घटना को दे रहे दावत।अ
- फोटो : अमर उजाला
कांडा तहसील की प्रमुख बाजार के कालिका माता के मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बिजली के हवा में झूल रहे हैं। तेज हवा और खराब मौसम के दौरान तारों के टूटने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों की शिकायत पर तहसीलदार ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को तारों को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए हैं।
मालूम हो कि कांडा पड़ाव की बाजार स्थित कालिका माता के मंदिर के प्रवेश द्वार के पास बिजली के तारों का मकड़जाल बना हुआ है। हवा झूलते तारों के खराब मौसम में टूटकर रास्ते में गिरने का खतरा बना है। तारों के अचानक टूटने पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा निगम से तारों को कसने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। व्यवसायी अशोक जोशी समेेत कई लोगों ने तहसीलदार को इस मामले में पत्र देकर शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की। तहसीलदार मेनपाल सिंह ने ऊर्जा निगम के ईई को समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इधर ऊर्जा निगम के ईई बीएन पांडे ने कहा कि संबंधित जेई को मौके पर भेजकर समस्या के शीघ्र समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।