मौलेखाल(अल्मोड़ा)। सल्ट गैस एजेंसी से जुड़े करीब 2200 उपभोक्ताओं ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में 15 अगस्त के बाद उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी हो सकती है। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की सब्सिडी पर भी असर पड़ सकता है।
एजेंसी प्रबंधक प्रकाश शर्मा ने बताया कि आधार आधारित ई-केवाईसी से वास्तविक उपभोक्ताओं का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने लंबित उपभोक्ताओं से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की। उपभोक्ता गैस एजेंसी, इंडियन ऑयल वन ऐप या गैस डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। एजेंसी का लक्ष्य 15 अगस्त से पहले सभी लंबित ई-केवाईसी पूरी करना है। संवाद