द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अगस्त क्रांति की 84वीं वर्षगांठ के पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गोचर तिराहे से शुरू होकर ब्लॉक मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पहुंची। स्मारक स्थल पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वक्ताओं ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया। स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद प्रभात फेरी वापस त्रिमूर्ति चौक पहुंची। यहां क्षेत्र की तीन प्रमुख विभूतियों स्व. हरिदत्त कांडपाल, मदन मोहन उपाध्याय और बिपिन त्रिपाठी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। वहां कैलाश फुलारा, तारा लाल साह, मोहन चंद्र तिवाड़ी, नवीन चंद्र भट्ट, गिरधर सिंह बिष्ट, बिपिन फुलारा, कुंवर सिंह नेगी आदि रहे। संवाद