फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजपेयी के शोक में अल्मोड़ा और पनुवानौला बाजार रहा अभूतपूर्व बंद

Fri, 17 Aug 2018 10:33 PM IST
उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
सोमेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करती मंत्री रेखा आर्या और भाजपाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतरत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अल्मोड़ा और पनुवानौला, तोली बाजार अभूतपूर्व बंद रहा। अल्मोड़ा में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। वहीं सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल कालेज और बैंक भी बंद रहे। भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने जगह-जगह शोक सभाएं कर स्व. वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन


व्यापार मंडल के आह्वान पर अल्मोड़ा बाजार पूर्ण बंद रहा।  व्यापार मंडल ने चौक बाजार में शोकसभा आयोजित कर स्व. वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, गिरीश धवन, किशन गुरुरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, मनोज पवार, मुमताज कश्मीरी, शैलेंद्र साह, शंकर लाल साह, दीपक शाह, मनीष जोशी, दीपक जोशी आदि उपस्थित थे। भाजपा कार्यालय में हुई शोकसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, रवि रौतेला, कैलाश गुररुानी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष किरन पंत, राजीव गुरुरानी, अजय वर्मा आदि मौजूद थे। केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने भी वाजपेयी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

पालिका में हुई सार्वजनिक शोकसभा में विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में पीसी तिवारी, हरेंद्र वर्मा, आनंद बगडवाल, पीतांबर पांडे, मोतीलाल वर्मा, ललित लटवाल, महेश परिहार, रवीद्र पंत, पूरन रौतेला, अशोक पांडे, लता पांडे, डॉ. जेसी दुर्गापाल आदि शामिल हुए। संचालन कैलाश गुरुरानी ने किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस की जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, गुड्डू भोज, अमरनाथ रावत, तारु तिवारी, सचिन आर्या आदि उपस्थित थे। भाजपा धौलादेवी मंडल की शोकसभा में अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, भुवन तिवारी, प्रताप सिंह आदि थे। जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर शोक में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। बैठक कर स्व. वाजपेयी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

इधर पब्लिक स्कूल एजूकेशनल एंड वेल्फेयर सोसाइटी, उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग, उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, महिला कल्याण संस्था, विवेकानंद इंटरमीडिएट कालेज, हिंदू जागरण मंच, सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम, मानस पब्लिक स्कूल ढूंगाधारा,  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड लोकवाहिनी ने भी शोकसभाएं आयोजित कीं। 

उधर सोमेश्वर में भाजपाइयों ने स्व. वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा किएक आदर्श नेता देश से चले गए हैं। इस अवसर पर मोहन दोसाद, ज्येष्ठ उप प्रमुख राजेंद्र कैड़ा, देवेंद्र जोशी, मोहन नयाल, लीला देवी, प्रकाश भंडारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष आनंद बोरा आदि उपस्थित थे। शिशु मंदिर झपुलचौरा में भी शोकसभा हुई। 

भाजपा लमगड़ा मंडल की शोकसभा में कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश कपकोटी, महामंत्री मदन रावत, त्रिलोक रावत, हरीश बोरा, देवकी बिष्ट, श्याम नारायण पांडे आदि मौजूद थे।   शहीद स्मारक समिति देघाट के तत्वावधान में शहीद स्मारक भवन के कुशल सिंह सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के निधन पर शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह बंगारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला पंचायत सदस्य नीमा बंगारी, भैरव दत्त ढौंडियाल, दिनेश लोहनी, मुकेश बंगारी आदि मौजूद थे। उधर शोक में पनुवानौला और तोली बाजार पूर्ण बंद रहा। व्यापारियों ने शोकसभा कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी को श्रदांजलि अर्पित की। शोकसभा में अध्य्क्ष गोपाल मेहता, मनीष नेगी, रवि बनौला, हेमंत शाह आदि उपस्थित थे। 

शराब की दुकानें रहीं दिनभर खुली 
अल्मोड़ा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर अल्मोड़ा बाजार अभूतपूर्व बंद रहा। जहां चाय, रेस्टोरेंट, परचून, मिठाई, सब्जी की दुकानें तक बंद रही, वहीं शहर में शराब की दुकानें दिनभर खुली रहीं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें