अल्मोड़ा। सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति का वार्षिक सम्मेलन 17 अगस्त को होटल कोणार्क में सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा। सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। साथ ही पहले ही प्रयास में आईएएस परीक्षा में 39वां स्थान प्राप्त करने वाली नगर की बेटी अपूर्वा पांडे को सम्मानित किया जाएगा। समिति के सचिव पीएस मेहरा ने अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अल्मोड़ा शाखा द्वारा भी कार्यक्रम में सहयोग किया जाएगा।