फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: भालू की सक्रियता पता लगाने को लगाए ट्रैप कैमरे

Wed, 18 Jun 2025 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जाख गांव में ट्रेप कैमरे स्थापित करती वन विभाग की टीम। स्वयं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सल्ट के जाख गांव में बीते सोमवार को भालू ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए रामनगर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल पुष्पा देवी को दिल्ली स्थित एम्स, तारी राम को हद्वानी रेफर किया गया। जबकि मोहनी देवी का रामनगर में ही उपचार चल रहा है। मंगलवार को वन विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्र में गस्त कर भालू की सक्रियता पता लगाने के लिए ट्रेप कैमरे स्थापित किए।
विज्ञापन

डीएफओ दीपक सिंह ने कहा कि चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार चल रहा हैं। तीनों घायल अभी खतरे से बाहर हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को नियमानुसार वन्यजीव संघर्ष के तहत मुआवजा दिया जाएगा। टीम में वन दरोगा मोहित आर्या, वन दरोगा राजेेंद्र सिंह बिष्ट, आरक्षी कैलाश सिंह रावत, सचिन बुधोड़ी, राजेंद्र सिंह बगड़वाल, मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें