चौखुटिया में हादसे का सबब बना जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर लगाया गया ट्रांसफार्मर।
- फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में टैक्सी स्टैंड और सरस्वती शिशु मंदिर के ठीक बीच में नदी को जाने वाले रास्ते में लगा बिजली विभाग का ट्रांसफार्मर कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा के लिहाज से न तो तार-बाड़ की गई है न ही उसे ऊंचाई पर लगाया गया है जिसके चलते दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस स्थान के पास बच्चे भी खेलते रहते हैं जाने अनजाने यदि कोई बच्चा ट्रांसफार्मर तक पहुंच गया तो फिर बड़ा हादसा हो सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता अजय वर्मा आदि कई लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।