फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताकुला में गल्ला व्यापारियों को पीओएस मशीन का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
ताकुला गोदाम में ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण का प्रशिक्षण लेते गल्ला व्यापारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला पूर्ति विभाग की ओर से रविवार को ताकुला गोदाम में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में क्षेत्र के 12 गल्ला व्यापारियों को लैपटॉप और पीओएस मशीन से भी खाद्यान्न वितरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। पूर्ति निरीक्षक नीरज बिष्ट के निर्देशन में प्रशिक्षक संजय बिष्ट ने गल्ला व्यापारियों को ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण के लिए लैपटॉप और पीओएस मशीन चलाना सिखाया। मालूम हो इन दिनों राशनकार्ड ऑनलाइन करने का काम भी जारी है। ब्लॉकों से कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी तक भैंसियाछाना, लमगड़ा, भिकियासैंण, धौलादेवी, हवालबाग, चौखुटिया और स्याल्दे ब्लॉक के कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में वर्तमान में 925 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानें हैं और अभी तक 741 दुकानों में लैपटॉप वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 559 गल्ला विक्रेताओं को बायोमैट्रिक डिवाइस भी दिए जा चुके हैं। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुए हैं वह परिवार के मुखिया बैंक अकाउंट की पासबुक की फोटो कापी और यूनिट में चढ़े सभी सदस्यों के आधार की फोटो काफी लेकर संबंधित ब्लॉक कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें