फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्ती के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़

विज्ञापन
जीडी सिपाही भर्ती की परीक्षा के बाद अल्मोड़ा बस स्टेशन में वाहन के इंतजार में अभ्यर्थी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सेना में जीडी सैनिकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में कुमाऊं के विभिन्न जिलों के अलावा बरेली आदि क्षेत्रों से भी सैकड़ों युवा अल्मोड़ा पहुंचे थे। जिससे बस स्टेशन में भी भारी भीड़ रही। युवाओं को ले जाने के लिए अतिरिक्त बसें लगाई गईं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जीडी सैनिकों की भर्ती के लिए सेना के मैदान में दोपहर 12 बजे से लिखित परीक्षा हुई जिसमें करीब 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया।
भर्ती के लिए कुमाऊं के सभी जिलों के अलावा बरेली और आसपास के क्षेत्रों से भी युवा पहुंचे थे। जिससे रोडवेज और केमू स्टेशनों में युवाओं की भारी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए केमू ने अल्मोड़ा से हल्द्वानी के लिए सात अतिरिक्त बसें भेजी। इधर शनिवार रात स्थानीय होटलों में भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें