फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को दिया फल और सब्जी संरक्षण का प्रशिक्षण

Wed, 06 Mar 2019 12:28 AM IST
Almora desk अल्मोड़ा।
विज्ञापन
बसौली में फल संरक्षण का प्रशिक्षण लेती महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 उद्यान विभाग द्वारा ताकुला ब्लाक के पंचायत घर बसौली में महिलाओं को फल सब्जी संरक्षण का प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने महिलाओं से जूस, जैम, जैली और अचार बनाकर स्वरोजगार शुरू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


सप्ताह भर चले प्रशिक्षण में प्रतिभागी महिलाओं को बुरांश, नीबू, माल्टा, संतरे का जूस बनाना, फलों से जैम, जैली के अलावा अचार, मुरब्बा बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण राजकीय फल संरक्षण उद्यान ताकुला के प्रभारी बाबू लाल, अपर खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी खीम सिंह बिष्ट ने दिया। प्रशिक्षण में क्षेत्र की 35 महिलाओं ने भाग लिया। ब्यूरो 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें