फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की अपील

Sun, 31 Jul 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों को दी ट्रेनिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पंचायती राज अधिनियम के तहत ग्राम प्रधानों का तीन दिनी प्रशिक्षण संपन्न हुआ। ब्लॉक सभागार में वरदान संस्था की तरफ से आयोजित इस प्रशिक्षण में पंचायत राज अधिनियम, 73वें संविधान संशोधन, पंचायतों के अधिकार और कर्तव्य, बजट निर्माण प्रक्रिया की तमाम जानकारियां दी गई।
विज्ञापन


बीडीओ केएस मेहरा ने पंचायतों के आय व्यय से संबंधित तमाम जानकारियां दी। उन्होंने प्रधानों को विेत्तीय अभिलेख समयबद्ध तरीके से रखने पर विशेष जोर दिया। मुख्य प्रशिक्षिका जानकी रेंगाई ने प्रधानों को पंचायतों के क्रियाकलाप बताए।

महिला ग्राम प्रधानों से आगे बढ़कर ग्राम विकास की योजनाओं में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला परियोजना अधिकारी मनरेगा अनंत पंत ने मनरेगा योजना की विस्तृत योजना बताई। आयोजन में पुष्कर बिष्ट और नेहा आर्या ने विशेष सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें