द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पर्यावरण एवं पौध रोपण पर केंद्रित जीजीआईसी की मासिक पत्रिका सृजन और मासिक दीवार पत्रिका का विमोचन हुआ। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने छात्रा रचनाकारों के प्रयासों की सराहना की। अन्य छात्राओं से भी इसी तरह की रचनात्मक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
पत्रिका की शिक्षिका संपादक डॉ. अमिता प्रकाश ने श्रीदेव सुमन, महाश्वेता देवी, लच्छू महाराज और करगिल युद्ध के वीरों के बारे में विस्तार से चर्चा की। छात्रा संपादक प्रिया उपाध्याय, करिश्मा पंत ने भी विभिन्न रचनाएं प्रस्तुत की। वहां पर मीरा जोशी, हेमा त्रिपाठी, भगवती पाठक, वंदना थलेड़ी, मंजरी जोशी आदि मौजूद थे।