फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने मौलेखाल तहसील प्रांगण में धरना दिया, नारेबाजी की

विज्ञापन
मौलेखाल तहसील प्रांगण में धरने के दौरान नारेबाजी करते व्यापारी। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। मौलेखाल में एक फेस में बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित होने और लो वोल्टेज की समस्या से व्यापारी भड़क गए हैं। आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

बिजली अव्यवस्था से नाराज व्यापारी व्यापार मंडल मौलेखाल के अध्यक्ष घनानंद शर्मा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे और धरना दिया। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि बिजली अव्यवस्था से व्यापारियों के साथ ही आम जनता को ठंड के मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में मिले आश्वासन कोरे साबित हुए हैं। जिससे व्यापारियों को आंदोलन को बाध्य होना पड़ा है।
बिजली विभाग के कर्मचारियों के सप्ताहभर में बिजली समस्या दुरुस्त करने का आश्वासन मिलने पर व्यापारी शांत हुए। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त किया। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। धरना प्रदर्शन में महेंद्र राणा, दीपक शर्मा, अमित रावत, आनंद शर्मा, योगेंद्र अधिकारी, जोगा नेगी, पंकज सिंह, अमित रावत, पान सिंह, श्याम सिंह आदि व्यापारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें