फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डबल इंजन सरकार का पुतला फूंका, नारेबाजी की

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ती महंगाई से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चौघानपाटा में केंद्र और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई में बेतहाशा वृद्धि कर आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। रही सही कसर प्रदेश सरकार ने पूरी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, प्याज, रसोई, गैस, दाल, सब्जी, खाद्यान्न के दाम इतने अधिक बढ़ गए हैं कि जनता बेहद परेशान है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला ने बताया कि बढ़ती महंगाई के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी 27 दिसंबर को स्थानीय चौघानपाटा गांधी पार्क में दोपहर 12 से दो बजे तक धरना प्रदर्शन करेगी।
पुतला फूंकने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, लता तिवारी, जिला प्रवक्ता राजीव कनार्टक, जिला सचिव दीपांशु पांडे, तारा जोशी, महेश चंद्र, पारितोष जोशी, अंबी राम, हर्ष कनवाल, फाकिर खान, राधा बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, किशन लाल, हेम तिवारी, कार्तिक साह, बिंदु रौतेला, रमेश कांडपाल, अरविंद रौतेला, सुमित कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें