फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों और कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

विज्ञापन
गरड़ के टीट बाजार में लोनिवि के ईई का पुतला फूंकते कांग्रेसी और व्यापारी। - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और टीट बाजार के व्यापारियों ने बैजनाथ-कौसानी और गरुड़-कपकोट मोटर मार्ग पर बने गड्ढों को नहीं भरे जाने के विरोध में प्रांतीय खंड लोनिवि के ईई और एई का पुतला फूंककर सांकेतिक चक्का जाम किया। उनका कहना था कि गड्ढों को भरने के लिए कई बार कहने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

उन्होंने ईई और एई पर चहेते ठेकेदारों के नाम पर लाखों का सलेक्शन बांड कर सरकारी धन के गोलमाल का आरोप लगाया। भुवन पाठक ने कहा कि सड़क बने गड्ढों कुछ दिन पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भरा फिर भी विभाग होश में नहीं आया। कहा कि मंगलवार को कांग्रेस कमेटी और व्यापारी गरुड़ देवनाई मोटर मार्ग में ईई का पुतला फूंकेंगे। वहां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, प्रकाश रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें