फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि की कार्यप्रणाली के खिलाफ बग्वालीपोखर के व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन
इस हालत में है बग्वालीपोखर मोटर मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर बाजार की सड़क पर लंबे समय से बने गड्ढों को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। पीडब्लूडी पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि सड़क में तीन से चार फुट लंबे गड्ढे बने हैं, जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन विभाग नहीं चेत रहा है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट ने कहा कि, सड़क के गड्ढे युक्त होने से जहां दुर्घटनाएं हो रही हैं वहीं जलभराव की समस्या रहती है। दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों और आम लोगों को खासी परेशानी हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता बलबीर भंडारी ने कहा कि विभाग को अवगत कराने के बाद कुछ समय पूर्व गड्ढों में मिट्टी पाट दी गई, जिससे और भी हालत खराब हो गई है।
व्यापारियों ने कहा कि बग्वालीपोखर सड़क से कौसानी और बागेश्वर के लिए पर्यटक होकर गुजरते हैं। इसके बावजूद विभागीय की नींद नहीं खुल रही। आंदोलन के बारे में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पत्र भी भेजा है। रोष व्यक्त जताने वालों में अर्जुन नगरकोटी, मोहन भंडारी, प्रमोद जोशी, नवीन भंडारी, भुवन बिष्ट, अजेंद्र नेगी, हरीश रौतेला, सुंदर बिष्ट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें