फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: गधोली में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कफड़खान-सिरकोट-शैल मोटर मार्ग पर ग्राम गधोली क्षेत्र में शुक्रवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली संख्या यूके 02 सीए 0073 सुंदरपुर के पास गधोली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। एसडीआरएफ के जवान खाई में उतरकर वाहन तक पहुंचे और दोनों लोगों की तलाश की। इसके बाद टीम ने खाई से लोगों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया जहां से उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां जांच में दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत होने की पुष्टि हुई।
मृतकों की पहचान चत्ते राजी (26) पुत्र गंगा राम निवासी कैलाली, नेपाल और उमेश (22) पुत्र रमेश निवासी अजीतपुर, रामपुर के रूप में हुई है। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद एसडीआरएफ ने दोनों शव स्थानीय पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाल बाल बचा एक युवक

बताया जा रहा है कि इस वाहन में तीन युवक बैठे थे। दुर्घटना स्थल से एक मोड़ पहले एक युवक दुकान में चाय पीने के बहाने वाहन से उतर गया जिस कारण उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

-
कोट
अनियंत्रित होकर वाहन खाई में जा गिरा। परिजनों को सूचना दे दी गई है। -बलवंत सिंह, सीओ, अल्मोड़ा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें