अल्मोड़ा। ऐतिहासिक मल्ला महल के इतिहास को जानने देश- विदेश से पहुंचने वाले पर्यटक जल्द यहां पहाड़ी व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने यहां रेस्टोरेंट संचालित करने की योजना बना रहा है। योजना के अस्तिव में आने से पहाड़ के उत्पादों को नहीं पहचान मिलेगी। वहीं इससे पर्यटन कारोबार को भी पंख लगेंगे।
पर्यटन विभाग मल्ला महल में पर्यटकों की सुविधाओं का विस्तार कर यहां रेस्टोरेंट संचालित करेगा। इससे मल्ला महल को निहारने यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की थाली में पहाड़ के व्यंजन भट की चुड़कानी, गहत की दाल, मडुवे की रोटी, झोली-भात आदि व्यंजन परोसे जाएंगे। रेस्टोरेंट संचालित होने से पहाड़ के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी। वहीं इससे पर्यटन विभाग को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा। विभाग के मुताबिक पर्यटक यहां घूमने के साथ ही उचित दरों में पहाड़ी व्यंजन का आनंद ले सकें इसके लिए यह योजना बनाई गई है। लेकिन रेस्टोरेंट के संचालन किस तरह किया जाएगा इसके लिए अभी अंतिम निर्णय लेना शेष है।
स्थानीय स्तर पर युवाओं को मिलेगा रोजगार
- मल्ला महल में रेस्टोरेंट संचालित होने से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलेंगे। युवा रेस्टोरेंट प्रबंधन, रसोई कार्य, सर्विस आदि सेवाओं से जुड़कर रोजगार से जुड़ सकेंगे। वहीं स्थानीय उत्पादों को बिक्री कर लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
कोट
- मल्ला महल में पर्यटकों घूमने के साथ ही पहाड़ी व्यंजनों को स्वाद ले सकें। इसके लिए रेस्टोरेंट संचालित करने की योजना बनाई गई है। अगली बैठक में इसके संचालन को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा
- प्रकाश सिंह खत्री, उपनिदेशक पर्यटन अल्मोड़ा