फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: शिविर में 58 शिकायतें दर्ज, 40 का मौके पर ही किया निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड ताकुला की न्याय पंचायत बसोली में शनिवार को जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रेषित किया गया।
विज्ञापन


शिविर में 20 ग्राम पंचायतों के करीब 406 लोगों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। आधार पंजीकरण से संबंधित 27 कार्य संपादित किए गए। राजस्व विभाग ने 162 प्रमाण पत्र, ग्राम विकास विभाग ने 55 प्रमाण पत्र और 25 अन्य प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने 111 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कृषि विभाग ने 30 किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल में 22,550 रुपये की बिक्री दर्ज की गई। मुख्य विकास अधिकारी रामजी सारण शर्मा ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। वहां उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, खंड विकास अधिकारी केशर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें