फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वीकेंड पर उमड़े पर्यटक, अल्मोड़ा व कैंची में जाम से झेली परेशानी

Sun, 03 May 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सप्ताहांत पर जिले में पर्यटकों की भीड़ के कारण वाहनों का अत्यधिक दबाव रहा। जिससे अल्मोड़ा सहित कैंची धाम में जाम लगा। इससे पहाड़ के तीन जिलों के यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसने से यात्री विलंब से गंतव्य पर पहुंचे।
विज्ञापन


हालिया बारिश के बाद जिले में मौसम सुहावना हो गया है। मैदान में गर्मी बढ़ने से लोग पहाड़ का रुख कर रहे हैं। रविवार को जिले में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से वाहनों का दबाव रहा। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से नगर के माल रोड पर जाम रहा। कैंची धाम में सुबह से शाम तक कई बार जाम लगा। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ आने जाने वाले यात्री भी जाम में फंसे रहे। जाम के चलते यात्री निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम के दौरान राहगीरों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ा। यात्री सूरज सिंह ने बताया कि कैंची में जाम के कारण अल्मोड़ा पहुंचने से चार से साढ़े पांच घंटे लग गए। इससे काफी दिक्कतें हुई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें