फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जागेश्वर में उमड़े पर्यटक, होटल पैक

Sun, 10 Sep 2023 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
जागेश्वर धाम में शनिवार को भगवान ​शिव के दर्शन के लिए इस तरह जुटी रही भक्तों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
अल्मोड़ा। दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते लगी पाबंदी के बाद पर्यटकों ने अल्मोड़ा का रुख किया। ऑफ सीजन में भी यहां पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड पर सुकून के पल बिताने के लिए पर्यटक दिल्ली से यहां पहुंच रहे हैं। हालात ये हैं कि जागेश्वर में सभी होटल पैक रहे और यहां पहुंचे पर्यटकों को अन्य स्थानों का रुख करना पड़ा। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से कारोबारियों के चेहरे पर भी मुस्कान है। होटल संचालकों के मुताबिक बीते दो दिनों में यहां आठ हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते कई पाबंदी लगी हैं। ऐसे में वीकेंड मनाने पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। अल्मोड़ा जिले में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है। यहां आम तौर पर बारिश के मौसम में पर्यटकों की आवाजाही सीमित होती है लेकिन बीते दो दिनों में यहां दिल्ली, लखनऊ, बरेली सहित देश के अन्य हिस्सों से पर्यटक पहुंचे हैं। जागेश्वर धाम पर्यटकों से गुलजार है। यहां के एक होटल के मैनेजर सत्यजीत कुमार ने बताया कि बीते दो दिनों में यहां आठ हजार पर्यटक पहुंचे हैं। क्षेत्र के सभी होटल पैक हो गए हैं और अब यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को अन्य क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है।

जागेश्वर धाम में दर्शनों के लिए लग रही कतार
अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से भगवान शिव के दर्शन के लिए कतार लग रही है। शनिवार को सुबह से पर्यटकों और भक्तों का यहां पहुंचना शुरू हो गया था। भीड़ अधिक होने से उन्हें दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। देर शाम तक भी दर्शन के लिए भक्तों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

रानीखेत, बिनसर भी पर्यटकों से गुलजार
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत, बिनसर, चितई, कसारदेवी सहित अन्य प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी पर्यटकों से गुलजार हैं। नगर में भी पर्यटकों की आवाजाही रही। इससे कारोबार को रफ्तार मिली है और कारोबारियों के चेहरे पर मुस्कान है।

अल्मोड़ा के जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी का कहना है कि निश्चित तौर पर बीते दो दिनों में यहां पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है जो अच्छी बात है। इससे पर्यटन कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें