फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: द्वाराहाट में ऋण दिलाने का झांसा देकर 15 लाख की ठगी

Sun, 10 Sep 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट(अल्मोड़ा)। थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति को ऋण का झांसा देकर शातिर ने 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की ओर से मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को बग्वाली पोखर निवासी एक व्यक्ति ने दी तहरीर में कहा कि उसे जरूरी काम के लिए ऋण की जरूरत थी। जून में एक फाइनेंस कंपनी की ओर से उसे ऑनलाइन ऋण के लिए ऑफर मिला। संपर्क करने पर कथित एजेंट चंद्रवीर सिंह ने उससे दस्तावेज मांगे और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 1650 रुपये लिए। इसके बाद वह लगातार उससे रुपये मांगता रहा। सितंबर 2023 में उसने 89200 की मांग की। अब तक उसने 15 लाख रुपये ले लिए लेकिन ऋण नहीं दिलाया। पीड़ित ने पुलिस को रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

एसएसपी रामचंद्र राजगुरु ने बताया कि आरोपी चंद्रवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें