फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, जिले में 31 सड़कें बंद

Fri, 15 Aug 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। धौलादेवी-खेती-जटेश्वर मार्ग पर पेड़ गिरने के साथ ही पहाड़ी दरक गई। मलबा आने से जिले में एक एनएच, चार राज्य मार्ग, 26 ग्रामीण मार्ग सहित कुल 31 सड़कें बंद हो गईं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर समेत सोमेश्वर, भिकियासैंण, जागेश्वर, ताकुला, सल्ट, भैंसियाछाना, चौखुटिया, रानीखेत समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। बारिश के दौरान ग्रामीण इलाकों में कई घरों में पानी घुस गया। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया। धौलादेवी-खेती-जटेश्वर मार्ग पर पेड़ धराशायी हो गया। साथ ही पहाड़ी दरकने से मलबा आ गया। गजार-क्वारली मोटर मार्ग पर भी भारी मलबा आने से वह बंद हो गया। बृहस्पतिवार को नगर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



बीते 24 घंटे में वर्षा की स्थिति मिमी में

अल्मोडा- 35.2 मिमी

रानीखेत - 50.2 मिमी

चौखुटिया- 91.00 मिमी

सोमेश्वर- 32.0 मिमी

भिकियासैंण- 55.5 मिमी

जागेश्वर-56.5 मिमी

ताकुला - 78.5 मिमी

सल्ट - 46.5 मिमी
जैंती- 78.0 मिमी

भैंसियाछाना-43.5 मिमी

शीतलाखेत -11.0 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें