फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह मूसलाधार बारिश, फिर बंद हुआ पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हाइवे

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार तड़के मूसलाधार बारिश हुई। सुबह भी कुछ देर नगर समेत क्षेत्र भर में बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते एक बार फिर पिथौरागढ़-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आने से दो घंटे हाईवे बंद रहा। जिले में अन्य कुछ आंतरिक मोटरमार्ग भी बंद हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार रातभर आसमान में बादल छाए रहे, जिसके बाद शनिवार तड़के बारिश शुरू हो गई। जिले भर के तमाम इलाकों में सुबह काफी देर मूसलाधार बारिश हुई। तेज बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहा, वहीं अधिकतम पारा अब भी 29 डिग्री ही दर्ज किया गया। दोपहर तक आसमान घने बादलों से पटा रहा, लेकिन दोपहर बादल छटने लगे और हल्की धूप निकल आई।
इस बीच हुई बारिश के दौरान सुबह करीब 11 बजे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कांडानौला के पास मलबा आ गया। इससे पिथौरागढ़ हाईवे फिर से बंद हो गया। इधर आपदा कंट्रोलरूम के अनुसार जेसीबी के माध्यम से टीम मलबा हटाने में जुटी रही। करीब एक बजे मोटरमार्ग से मलबा हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया। उधर भिकियासैंण-देघाट स्टेट हाईवे पर मेहलचौड़ी के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे मलबा आ गया। लगभग 12 बजे मोटरमार्ग से मलबा हटा यातायात शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें