अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने होटल मैनेजमेंट संस्थान जाकर मतगणना स्थल और बैरिकेडिंग सहित अन्य तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने निर्देश दिए कि बैरिकेडिंग ऐसी की जाए कि कोई भी बाहरी तत्व परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए। परिसर में मीडिया सेंटर, भोजन, स्टोर, बैठने की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि मतपेटियों को रखने की व्यवस्था समय से पूरी कर ली जाए। मतगणना संपन्न कराने वाले कार्मिकों के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि मतगणना के समय किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जेएस नगन्याल, जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम, जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय, प्रभारी अधिकारी बैरिकेटिंग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, जल संस्थान के ईई नंद किशोर, विद्युत विभाग के एसडीओ मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।