अल्मोड़ा। जिले के 12 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों को आज आवंटित संस्थान में प्रवेश लेना होगा। निर्धारित तिथि तक प्रवेश नहीं लेने पर उनका आवंटन निरस्त हो जाएगा।
फलसीमा आईटीआई के प्रधानाचार्य और जिला नोडल अधिकारी उदय राज ने बताया कि पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तय थी लेकिन भारी बारिश के चलते अब प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित की गई है। विद्यार्थी संबंधित संस्थान में अपने मूल प्रमाणपत्र, स्वप्रमाणित प्रमाणपत्रों की प्रति, आवंटन पत्र, चिकित्सा प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट फोटो के साथ शाम पांच बजे तक प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। तय तिथि तक प्रवेश नहीं लेने पर विद्यार्थियों का आवंटन निरस्त कर सीट को रिक्त माना जाएगा संवाद