फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आज से

Tue, 04 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जागेश्वर में दूसरी बार होने जा रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार दोपहर एक बजे योग महोत्सव का शुभारंभ होगा। परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद और उनके योग शिक्षक योग महोत्सव में विभिन्न देशों से आने वाले पर्यटकों को योग की जानकारी देंगे। महोत्सव में इस बार स्थानीय लोगों के लिए भी योग की कक्षाएं निशुल्क की गई हैं। महोत्सव का समापन सात अक्तूबर को मुख्यमंत्री हरीश रावत करेंगे।
विज्ञापन


 पिछली बार जागेश्वर में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद इस बार योग महोत्सव तीन दिन का कर दिया गया है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के डिवीजन मैनेजर डीके शर्मा ने बताया कि इस बार करीब 40 से 50 विदेशी मेहमानों के योग महोत्सव में शिरकत करने की संभावना है। विदेशी मेहमानों को लाने ले जाने और उनके रहने, भोजन की जिम्मेदारी केएमवीएन संभाल रहा है।  विदेशी मेहमान हर रोज जागेश्वर में होने वाली विशेष आरती में भी भाग लेंगे। इधर केएमवीएन के जीएम टीएस मर्तोलिया ने जागेश्वर में होने वाले योग महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से बात की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने भी विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें