फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 20 हजार की आबादी को नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बावजूद नगरवासियों को पेयजल संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। बुधवार को विकास भवन के नीचे कोसी से सर्किट हाउस टैंक को पानी की आपूर्ति करने वाले मुख्य पेयजल लाइन फट गई। इससे बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस टैंक से लाभान्वित होेने वाली करीब 20 हजार की आबादी को पानी नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बाजार, खत्याड़ी, मालरोड, जोशीखोला, दुगालखोला, ढूंगाधारा, धारानौला समेत कई इलाकों में पानी की काफी कम आपूर्ति हो रही है। पानी खुलने का समय भी अनिश्चित है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मटेला से सर्किट हाउस टैंक को पानी की आपूर्ति करने वाली 300 एमएम की मुख्य पाइप लाइन विकास भवन के नीचे गधेरे में फट गई है। इससे यहां काफी लीकेज हो रही है।
जल संस्थान बृहस्पतिवार को पाइप लाइन को ठीक करेगा। इस कारण सर्किट हाउस टैंक से लाभान्वित होने वाले इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। जल संस्थान के सहायक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मटेला से सर्किट हाउस टैंक को पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन काफी पुरानी हो गई है। आए दिन पाइप लाइन फट जा रही है। बृहस्पतिवार को लाइन को वेल्डिंग कर दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया जिस स्थान पर पाइप लाइन जा रही है। वह क्षेत्र मेडिकल कालेज के मध्य में है। इस हिस्से की करीब करीब एक किमी लंबी पाइप लाइन को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाना है। इस संबंध में 98 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलने के बाद पुराने पाइपों के स्थान पर नए पाइप बिछाकर लाइन को शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें