फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से कमजोर की सेवा में जुटा मित्र पुलिस का जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। साल पूर्व कोरोनाकाल लॉकडाउन में यहां गांधी चौक पर लंबे समय से रह रहे मानसिक रूप से कमजोर कोविड विजय की खातिरदारी जारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि विजय की खातिरदारी मित्र पुलिस का जो जवान कर रहा था उसका तबादला हो चुका है। इसके बावजूद वह समय-समय पर आकर विजय की देखभाल कर रहे हैं। देखभाल की की वजह से विजय की मानसिक स्थिति में भी काफी सुधार देखा जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि यहां गांधी चौक पर लंबे समय से विजय नाम का एक व्यक्ति रहता है। पिछले साल लॉकडाउन में उसके सम्मुख भोजन का संकट खड़ा हो गया था। उसका पैर भी चोटिल हो चुका था। ऐसे में कोतवाली के जवान दलीप कुमार ने उसकी देखरेख का जिम्मा उठाया। उसे नियमित नहलाने, बाल काटने और ड्रेसिंग का कार्य किया। इस दौरान लोग उसे कोविड विजय के नाम से जानने लगे। गत माह दलीप का नैनीताल तबादला हो गया। बावजूद इसके वह समय-समय यहां आकर विजय की जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
नैनीताल से यहां पहुंचे दलीप ने दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय बबली, केवलानंद तिवारी के सहयोग से विजय को नहलाया। सिपाही ने बताया कि खुले आसमान के नीचे जीवन बसर कर रहे लोगों, असहायों और मानसिक रूप से कमजोर लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। स्थानीय लोग भी उन्हें इस कार्य में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें