एसएसजे परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के छात्रों ने परिसर में व्याप्त समस्याओं के समाधान की मांग की है। छात्रों ने परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपकर प्लेसमेंट सेल खोलने की मांग की है, ताकि छात्र-छात्राओं को रोजगार मिल सके। ज्ञापन में कहा गया है कि परिसर में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। कई प्रोफेशनल कोर्स भी चल रहे हैं, लेकिन शिक्षा ग्रहण करने के बाद छात्र-छात्राओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
ऐसे में परिसर में प्लेसमेंट सेल खोलकर छात्र-छात्राओं को रोजगार मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने परिसर में सूचना केंद्र भी खोलने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। छात्र नेता अभिषेक रावत के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में दिशांक वर्मा, प्रदीप रौतेला, अक्ष चौधरी, मनीष रौतेला, दीपेश, दीपक चिलवाल, प्रियांशु भट्ट आदि शामिल हैं।