फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारी कांग्रेस टायटेनिक की तरह डूब जाएगी

Sun, 11 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते सतपाल महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश कांग्रेस सरका पर जमकरर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस पार्टी टायटेनिक जहाज की तरह डूब जाएगी और प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी। यहां सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में श्री महाराज ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर भाजपा विधायक नहीं थे वहां हुई पर्दाफाश रैलियों में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिला। भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार केंद्र से मिले धन को खर्च नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित साह सही निर्णय ले रहे हैं। भाजपा को सर्वहारा पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।

उन्होंने कहा कि कोसी बैराज में 34 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी शहर कोे पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। सर्किट हाउस में तक पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बैराज में खर्च की गई धनराशि की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के जल्द टेंडर होने वाले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज में शराब ओवर रेट और घटिया गुणवत्ता की बेची जा रही है। राज्य में खनन माफिया हावी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में दोस्ती निभाई और सदन की गरिमा को तार-तार किया। चुटकी लेते हुए श्री महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री उनसे संपत्ति का आदान प्रदान करने की बात करते हुए 10 फीसदी कमीशन की बात कर रहे हैं। यदि करना ही है तो कुर्सी का आदान-प्रदान कर लें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के मंत्री रिश्तेदारों को ओएसडी बना रहे है। ऐसे में सुशासन कैसे आएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, महामंत्री अजीत कार्की, धर्मेंद्र बिष्ट, कैलाश गुरुरानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें