फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को सम्मोहित कर ठगे डेढ़ हजार

Sat, 18 Jun 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में पकड़ा गया ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पंडित के वेश में ठगी कर रहे यूपी के चार ठगों की पकड़ कर जमकर धुनाई की गई। मांगने के बहाने मोहल्लों में जाकर यह लोग महिलाओं को सम्मोहन जाल में फंसा उनसे मोटी रकम ऐंठ रहे थे। आरोप है कि कई स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई है। गनियाद्योली कस्बे में अकेली महिला को सम्मोहित कर उससे 14 सौ रुपये ऐंठ लिए। धुनाई होने के बाद पुलिस इन्हें पकड़कर ले गई।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि क्षेत्र में घूम रहे बाहरी लोगों को खदेड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग पंडित का वेश रख कर गनियाद्योली के एक मोहल्ले में आटा, चावल, तेल आदि मांग रहे थे। इसी बीच एक महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि इन लोगों ने उसे सम्मोहित कर लिया और उससे 14 सौ रुपये की रकम ऐंठ ली।

इसका पता जब पड़ोस की अन्य महिलाओं को चला तो उन्होंने इसकी सूचना लोगों को दी। स्थानीय नागरिकों ने दो लोगों को गनियाद्योली से और दो लोगों को निकटवर्ती पाली गांव से पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। पिटाई के बाद ठगों ने महिला को 14 सौ रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन


इसी बीच वहां पहुंची पुलिस चारों ठगों को थाने ले आई। जबकि एक ठग को केमू स्टेशन से पकड़ा गया। पकड़े गए ठगों ने बताया कि पांचों लोग  उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं और बृहस्पतिवार को ही रानीखेत पहुंचे हैं उनके साथ महिलाएं, बच्चे भी हैं। 

रानीखेत। क्षेत्र में घूम रहे ठगों के पास से मूक, बधिर होने के शपथ पत्र भी मिले हैं। यह लोग गांव गांव जाकर इनके माध्यम से ग्रामीणों के साथ ठगी कर रहे थे। इन शपथ पत्रों में इनके नाम भी अलग अलग दर्शाए गए हैं। शुक्रवार को जब इन खानाबदोशों को पकड़कर कोतवाली लाया गया तो इसका खुलासा हुआ।

रानीखेत। गनियाद्योली क्षेत्र में महिला के साथ हुई ठगी के मामले से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस और राजस्व पुलिस बाहरी, फेरी वालों और खानाबदोशों के सत्यापन का कार्य नहीं कर रही है, जिस कारण इस तरह के लोगों के हौसले बुलंद हैं और भोले भाले ग्रामीणों को यह लोग ठग रहे हैं। इस तरह की ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें