धौलादेवी ब्लॉक के जीआईसी दन्यां में शिक्षकों की कमी और जीजीआईसी में तीन साल बाद भी प्रवक्ताओं के पद नहीं भरे जाने से लोगों में रोष है। अभिभावकों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान किया है। उन्होंने 15 दिन के भीतर शिक्षकों की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जीआईसी दन्यां में शिक्षकों के स्वीकृत 22 पदों में से माक्ष् आठ शिक्षक रह गए हैं। मात्र दो प्रवक्ताओं के सहारे इंटरमीडिएट कक्षाओं की पढ़ाई हो रही है। एलटी संवर्ग में भी छह पद खाली हैं। नाराज अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, शिक्षा सचिव, जिलाधिकारी, मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन भेज कर शिक्षकों के खाली चल रहे पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
ज्ञापन भेजने वालों में पीटीए अध्यक्ष जीवन चंद्र पंत व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट, गोविंद जोशी, बीडीसी सदस्य हरीश जोशी, लीला बिष्ट, प्रधान महेश जोशी, डीके जोशी, तुलसी देवी, हेम चंद्र जोशी, हरीश दरम्वाल, गिरीश चंद्र जोशी आदि शामिल हैं।