फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से तीन साल के बच्चे की मौत

Sat, 07 Jul 2018 11:03 PM IST
almora
विज्ञापन
डायरिया की चपेट में आए दो बच्चों को लेकर लमगड़ा से अल्मोड़ा पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 लमगड़ा ब्लॉक के थारामटेना गांव में पेचिस (डायरिया) से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसी परिवार की दो अन्य बच्चियों को भी पेचिस के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। डायरिया से बच्चे की मौत का इस साल जिले में यह पहला मामला है।        

विज्ञापन

   
प्राप्त जानकारी के अनुसार लमगड़ा के थारामटेना गांव निवासी किशन राम के चार बच्चे हैं। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद अचानक उनके तीन साल के लड़के मयंकू और उसकी दो अन्य बहनें नौ साल की विनीता और छह साल की अंजलि की हालत खराब होने लगी। देर रात मयंकू तबियत ज्यादा बिगड़ गई और उसे लगातार पेचिस होने लगे। शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया।

इधर मयंकू की दो अन्य बहनों की हालत भी बिगड़ती देख उनके ताऊ भोपाल राम और अन्य उन्हें 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच कराने के बाद दोनों बच्चियों को डायरिया होने की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्रजेश बिष्ट ने बताया कि दोनों बच्चों को डायरिया की शिकायत है। जिसमें अंजलि के रक्त में इंफेक्शन की शिकायत भी मिली है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डायरिया से बच्चे की मौत का इस साल में यह पहला मामला है।        

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें