फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरचूला-भिकियासैंण 24 किमी शेष मोटर मार्ग के टेंडर हुए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड रानीखेत से मरचूला-भिकियासैंण सड़क के 24 किमी शेष मोटर मार्ग के टेंडर जारी होने की जानकारी मिलने के बाद सल्ट विकासखंड के भिने, तराड़, इनलू, दयराड़ी गांव में पिछले पांच दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त हो गया है। लोनिवि प्रांतीय खंड रानीखेत ने सड़क संघर्ष समिति के संयोजक को इस आशय का पत्र मेल किया है।

बैठक में समिति के संयोजक राकेश नाथ ने बताया कि पत्र में मरचूला-भिकियासैंण सड़क के 24 किमी शेष मार्ग के टेंडर गाजियाबाद की एक कंपनी के नाम होने की जानकारी दी गई है। जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से काम शुरू करने की बात कही गयी है। उन्होंने बताया कि टेंडर होने के बाद भिने, तराड़, इनलू, दय्याडी गांवों में पिछले पांच दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि काम शुरू नहीं होने पर जुलाई माह के अंतिम सप्ताह से ग्रामीण पुन: आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में लीला देवी, सुंदर सिंह, माया देवी, केशुली देवी, गीता देवी, गोपाल दत्त, नवीन रावत, धन सिंह, किशन सिंह, बालम सिंह, जोगा सिंह, चंद्रप्रकाश, विमला देवी, मोहनी देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकूखेत में ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड जनकल्याण समिति और क्षेत्रीय विकास संषर्घ समिति के बैनर तले इकूखेत बाजार में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को क्रमिक अनशन में प्रधान मंगरूखाल आनंद राम, राज्य आंदोलकारी राजेंद्र नेगी, सतेंद्र सिंह, सुनील कुमार, देवी सिंह, शाकंबर सिंह,मोहन राम बैठे। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक तीन सूत्री समस्याओं का निराकरण नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। अनशन स्थल पर विधायक प्रतिनिधि सल्ट हरी राम आर्या ने विधायक सुरेंद्र जीना द्वारा मागों के समाधान के लिए देहरादून में की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया। इस मौके पर जोगा सिंह, प्रतापसिंह, हिम्मत सिंह, घनश्याम, राजू, बन्नी, केशर सिंह, देव सिंह, आशा नंद, त्रिलोक सिंह, पूरन सिंह, सूरत सिंह, मंगल राम, प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें