फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: तीन वर्षीय मासूम की सिंचाई टैंक में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील के दूरस्थ गांव रतखाल ग्राम पंचायत के चरी गांव में खेलते समय तीन वर्षीय मासूम बच्चे की सिंचाई टैंक में डूबने से मौत हो गई। परिवार के इकलौते चिराग के बुझने से माता-पिता और दादा-दादी सदमे में हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रितु देवी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हेमंत सिंह नेगी का पुत्र हितेश नेगी घर के पास ही सिंचाई के लिए बनी टंकी के पास खेल रहा था। हितेश के माता-पिता और अन्य लोग घर के कामकाज में व्यस्त थे। कुछ समय बाद उन्होंने बच्चे को आवाज लगाई लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। इसके बाद गांव के लोगों ने अनहाेनी की आशंका जताते हुए हितेश की खोजबीन शुरू की।
इसी दौरान उनकी नजर सिंचाई की टंकी में पड़ी जिसमें मासूम गिरा था। इस पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बच्चे को पानी से निकाला और तत्काल घर से 20 किलोमीटर दूर द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां देर शाम डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत से परिजन सदमे में हैं और गांव में मातम पसरा है। ग्राम प्रधान रितु देवी ने बताया कि हितेश परिवार का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें