द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। कुमाऊं पब्लिक स्कूल द्वाराहाट के तीन विद्यार्थियों शानवी नेगी, प्रियांशु कुमार और वैष्णवी पांडे का वर्ष 2026 में एमबीबीएस के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। तीनों विद्यार्थियों की सफलता पर प्रबंधक पीएस राना, अध्यक्षा रेखा चौहान, प्रधानाचार्या उमा अधिकारी और शिक्षकों ने बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।