अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के पास देर रात मारुति वैगन आर अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मरने वालों में चालक प्रेम कुमार (35) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़, सुनीता देवी (32) निवासी ग्राम कुमोडा पिथौरागढ़ और रजनी (22) निवासी ग्राम वीसा बजेठा पिथौरागढ़ शामिल है। जबकि दो अन्य लोग घायल हुए है। जिनमें आशीष कुमार (19) और आरुष कुमार (7) शामिल है। सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे है।