फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, वाहन भी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। चौखुटिया पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान वाहन में तीन लोगों के पास से अवाध रूप से रखी नौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन सवार तीनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की गई। इस दौरान वाहन भी सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

चौखुटिया के ग्राम पालंग बाड़ी के समीप पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान ऑल्टो कार संख्या यूके 11 टीए- 2096 की चेकिंग की गई। जिसमें वाहन सवार चमोली जिले के ग्राम खाती गैरसैंण निवासी त्रिलोक सिंह, हिम्मत सिंह, उम्मेद सिंह के पास से 60 बोतल, 48 अद्धे, 96 पव्वे कुल नौ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
चौखुटिया थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल ने बताया कि तीनों लोग मैथान चमोली से शराब लाकर खीड़ा क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहे थे। तीनों के खिलाफ धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम/51बी आपदा प्रबंधन अधिनियम/2/3 महामारी अधिनियम/188/269/270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस टीम में खीड़ा चौकी प्रभारी फिरोज आलम, मासी चौकी प्रभारी एसआई सुनील धानिक, कांस्टेबल दीपक सक्टा, अनुज त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें